मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: लौकही। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन नहीं होने से यात्रियों को काफी असुविधाएं होती है। बतादें कि पहले प्रखंड मुख्यालय से राजधानी तक के लिए बसों का परिचालन हुआ करता था। करीब पांच वर्षो से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का परिचालन बंद है। इसके बंद रहने से यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। जरुरतमंदों को निजी बसों या अन्य साधनों से यात्रा करनी पड़ती है। यात्रियों को इसके लिए अधिक किराया देना पड़ता है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप कुमार, रामनरेश यादव,रंजीत कुमार आदि ने शीघ्र लौकही प्रखंड मुख्यालय से निगम की बसों का परिचालन शुरू कराने की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...