Madhubani News: परकौली में सांसद व एमएलसी ने विकास योजनाओं का किया उद्घाटन
मधुबनी, जुलाई 14 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। बेनीपट्टी प्रखंड के परकौली पंचायत के वार्ड 8 में मंगलवार को सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव एवं एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 14 लाख 70 हजार रुपये की लागत से निर्मित तालाब घाट तथा 5 लाख रुपये की लागत से मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से सामुदायिक भवन के मरम्मत कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। वहीं एमएलसी ने कहा कि सामुदायिक भवन की मरम्मत होने से गांव में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्त्रमों के आयोजन के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.