Madhubani News: पदस्थापन के बाद चर्चाओं में रहा डीसीएलआर का कार्यकाल
मधुबनी, अगस्त 27 -- Madhubani News: रोसड़ा, निज संवाददाता। अरे शांत रहो यार, विजिलेंस का छापा पड़ा है... डीसीएलआर मैडम के घर विजिलेंस टीम पहुंची है...। गुरुवार को अनुमंडल परिसर में दिनभर कुछ इसी तरह की चर्चाएं होती रहीं। डीसीएलआर कार्यालय में कर्मियों के बदहवास चेहरे और कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारियों में पसरी बेचैनी ने पूरे अनुमंडल परिसर का माहौल बदल दिया था। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे के बाद अचानक अनुमंडल परिसर में यह खबर तेजी से फैली कि डीसीएलआर कंचन कुमारी झा के सरकारी आवास पर निगरानी की टीम पहुंची है। इसके बाद कार्यालय से लेकर आवासीय परिसर तक अफरातफरी का माहौल बन गया। शिकायतकर्ता मनोज कुमार के आवास पर पहुंचने के बाद डीसीएलआर का प्राइवेट रसोइया सुमित कुमार बाहर निकला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही मिनट बाद सुमित वापस आवास के अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.