Madhubani News: पंडौल के श्री कामेश्वर उच्च विद्यालय में बनेगी आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी
मधुबनी, जुलाई 23 -- Madhubani News: मधुबनी। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई पहल के तहत पंडौल स्थित श्री कामेश्वर उच्च विद्यालय में अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। इसकी जानकारी मधुबनी विधानसभा के विधायक माधव आनंद ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के साथ विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है। डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए ई-लर्निंग, डिजिटल पुस्तकें, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तथा अन्य आधुनिक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण डिजिटल शिक्षा का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। यह भी पढ़ें- Bagaha News: खोतहवा पकड़ीयहवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.