मधुबनी, अक्टूबर 16 -- दुर्गा पूजा की छुट्टी में वेकेशन कोर्ट का रोस्टर Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। जिला कोर्ट सहित बेनीपट्टी व झंझारपुर अनुमंडल न्यायालय में दुर्गा पूजा की छुट्टी हो गई। गुरुवार को अंतिम दिन न्यायालयों में अन्य दिनों की तुलना में अधिक भीड़ देखी गई। हालांकि कोर्ट प्रशासन की ओर से दुर्गा पूजा की छुट्टी में अर्जेंट मेटर की सुनवाई के लिए वेकेशन कोर्ट का रोस्टर जारी किया है। प्रधान जिला जज पवन कुमार पाण्डेय के आदेश से मधुबनी सिविल कोर्ट, झंझारपुर अनुमंडल न्यायालय एवं बेनीपट्टी अनुमंडल न्यायालय के लिए वेकेशन कोर्ट का अलग-अलग रोस्टर जारी किया गया है। कोर्ट मैनेजर सरफराज आलम ने बताया कि वेकेशन कोर्ट में पांच दिन सुनवाई होगी। दिनांक 16 अक्तूबर एवं 21 से 24 अक्तूबर तक रोस्टर के अनुसार न्यायाधीश अर्जेंट मेटर की सुनवाई करें...