Madhubani News: नौ स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेंगी एनएसबीयू हर इकाई को मिलेंगे आठ उपकरण
मधुबनी, अगस्त 20 -- Madhubani News: मधुबनी,एसं। नवजात शिशुओं को स्थानीय स्तर पर समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिले के नौ स्वास्थ्य संस्थानों में नई नवजात स्थिरीकरण इकाई (एनएसबीयू) स्थापित की जा रही है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर चयनित स्वास्थ्य केंद्रों में एनएसबीयू को जल्द क्रियाशील करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसके लिए संबंधित संस्थानों से तैयारियों की रिपोर्ट भी मांगी गई है।
स्थानीय स्वास्थ्य संस्थान जिले में एनएसबीयू के लिए चयनित संस्थानों में रेफरल अस्पताल मधेपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौकहा, अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपट्टी, अनुमंडलीय अस्पताल जयनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्फी, रेफरल अस्पताल अंधराठाढ़ी, रेफerral अस्पताल पंडौल, अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरलाखी शामिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.