मधुबनी, नवम्बर 24 -- Madhubani News: मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। करीब 14 साल पहले जयनगर से जनकपुर करीब 29 किमी. ट्रेन से जाने में दो से तीन घंटे का समय लगता था। कारण उस समय जयनगर जनकपुर नैरोगेज थी। नैरोगेज में ट्रेन की स्पीड इतनी थी की लोग ट्रेन से उतरकर फिर दौड़कर चढ़ जाते थे। वर्ष 2022 में भारत सरकार के सहयोग से बड़ी लाइन बनने के बाद अब जयनगर से जनकपुर लोग एक घंटा में पहुंच रहे हैं। बड़े बुजुर्गो की माने तो जयनगर- जनकपुर रेल खंड की शुरुआत 1937 में ब्रिटिश काल में हुई थी, जिसका मकसद जनकपुर के जंगलों से लकड़ी भारत लाना था। समय के साथ यह नैरोगेज लाइन जयनगर और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच तीर्थयात्रियों, व्यापार और रोज़मर्रा के सफ़र की अहम कड़ी बन गई। यह भी पढ़ें- अयोध्या से जनकपुर धाम की सीधी ट्रेन, जानें टिकट कैसे बुक करें और क्या है टाइमिंग? वर्ष 199...