Madhubani News: नेमुआ हॉल्ट एवं निर्मला गांव से 152 लीटर शराब बरामद, एफआईआर दर्ज
मधुबनी, जुलाई 31 -- Madhubani News: लखनौर। थाना पुलिस ने गुरुवार की संध्या में दो अलग-अलग स्थानों से 152.67 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। धंधेबाज भाग गया। गुप्त सूचना पर पुअनि रवि कुमार यादवेंदु ने नेमुआ हॉल्ट के निकट छापेमारी कर एक कमरे से 37.92 लीटर शराब बरामद किया। इसमें रायल ग्रीन ह्विस्की विदेशी शराब है। इधर लखनौर थाना पुलिस ने निर्मला गांव में एक धंधेबाज के घर के आंगन से 114.75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। पुअनि डिम्पल कुमारी ने कहा कि धंधेबाज शराब को अपने आंगन में रख कर बेच रहा था। पुलिस धंधेबाज को पकड़ने में सफल नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष बेमिशाल कुमार ने बताया कि मामले में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Siwan News पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद, धंधेबाज फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.