Madhubani News: नेपाली गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
मधुबनी, अक्टूबर 15 -- Madhubani News: फुलपरास,एसं। अनुमंडल क्षेत्र के ललमनियां थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 500 ग्राम नेपाली गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान ललमनियां थाना क्षेत्र के ललमनियां गांव निवासी घुरन पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। बुधवार को गश्ती पर निकली पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में मुनहारा नदी के किनारे स्थित एक आम के बगीचे में कुछ तस्कर जुटे हुए हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की और बगीचे में तलाशी अभियान चलाया।पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ तस्कर मौके से फरार हो गए, जबकि एक को पकड़ने में सफलता हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.