मधुबनी, नवम्बर 10 -- Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता। कलेक्ट्रेट नीलामी की प्रक्रिया रोकने के लिए हर कदम उठाया जा रहा है। छठ के बाद कोर्ट खुलते ही न्यायिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मधुबनी व्यवहार न्यायालय में जीपी सरोजानंद झा ने मंगलवार शाम बताया कि समाहरणालय की नीलामी प्रक्रिया रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाया जा रहा है। उच्चतम न्यायालय के आदेश की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि मेसर्स राधा कृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से राज्य सरकार पर के खिलाफ जो दावा की गई है वह गलत है। मामला पंडौल कॉपरेटिव सूता मिल और मेसर्स राधा कृष्ण एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच का है। कोर्ट खुलते ही कलेक्ट्रेट की नीलामी प्रक्रिया पर स्टे के लिए न्यायिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उच्चतम न्यायालय में भी अर्थ दाखिल की जाएगी। उन्होंने कह...