मधुबनी, अक्टूबर 28 -- Madhubani News: मधुबनी पुलिस अफसर निशिकांत निशि समाहरणालय स्थित पुलिस कार्यालय में मुख्यालय डीएसपी के रूप में कामकाज संभाल लिया। बुधवार को उन्होंने विभिन्न संचिका का निपटारा भी किया। उन्होंने कहा कि पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता होगी। 1994 बैच के पुलिस अफसर निशिकांत निशि झारखंड के चाईबासा जिले से पुलिस सेवा की शुरूआत की थी। पटना और गया सहित बिहार झारखंड के विभिन्न जिलों में सेवा दे चुके हैं। एएसपी रश्मि के स्थानांतरण के बाद मधुबनी मुख्यालय डीएसपी के रूप में उनका पोस्टिंग हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...