मधुबनी, अक्टूबर 25 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण कार्यविभाग कार्य प्रमंडल,बेनीपट्टी के अधीन बनाई जा रही सड़कों में लापरवाही खुलेआम देखी जा रही है। निर्माण कार्य अधूरा रहे सड़क पर कार्य पूरा होने का बोर्ड लगाना कई सवालें छोड़ जाती है। जिन अधूरे सड़क में बड़े-बड़े गड्ढें राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है उस सड़क का कार्य पांच माह पूर्व पूरा होने का बोर्ड कार्य स्थल पर लगा दिया गया है। पड़ताल में ऐसा ही एक मामला मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना का घटक ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम सड़क की है। गड्ढों से पटा यह सड़क विद्यापित चौक से ब्लॉक बाईपास रोड, स्टेट बांरिंग के निकट जाकर मिलती है। स्टेट बोरिंग के निकट 36.52 लाख की लागत से 25 अप्रैल 2025 को कार्य आरंभ एवं 24 अप्रैल 2026 को कार्य समाप्त होना दिखलाया ग...