Madhubani News: निर्माणाधीन पार्क में किया पौधरोपण
मधुबनी, अक्टूबर 2 -- Madhubani News: मधुबनी,नसं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मधुबनी नगर निगम की ओर से निर्माणाधीन पार्क में शुक्रवार को वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और नगर निगम के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पार्क परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। निर्माणाधीन पार्क को जल्द ही शहरवासियों के लिए खोला जाएगा। यह पार्क न सिर्फ सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि लोगों को स्वच्छ हवा भी देगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल करें। यह भी पढ़ें- Katihar News: जयंती पर शहीद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.