Madhubani News: निर्माणाधीन कमला नदी बराज के पास हादसे में युवक की मौत, दो लोग गंभीर
मधुबनी, अक्टूबर 22 -- कमला नदी बैराज के पास सड़क हादसा Madhubani News: खजौली। खजौली थाना क्षेत्र के सुक्की-कन्हौली गांव के बीच निर्माणाधीन कमला नदी बैराज के निकट मंगलवार की रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान बाबूबरही थाना क्षेत्र के बरुआर गांव निवासी कैलाश सदाय के रूप में हुई है। घायलों में राकेश सदाय और मिथिलेश सदाय शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर मेला देखने खजौली आ रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन बैराज के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार कैलाश सदाय पानी में गिर गया, जबकि राकेश सदाय और मिथिलेश सदाय गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय आपदा मित्र विजय कुमार सिंह, स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.