मधुबनी, अक्टूबर 10 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से शनिवार को डीएम आनंद शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा एवं आम नागरिकों की सुविधा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने स्कूली वाहनों के परिचालन में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करें। कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नही...