मधुबनी, सितम्बर 21 -- Madhubani News: मधुबनी। मधुबनी के नगर निगम शहरी क्षेत्र की तस्वीर पिछले पांच साल में पूरी तरह बदल गई है। जहां कभी खाली प्लॉट और एक मंजिला मकान नजर आते थे, वहां अब चार से पांच मंजिला बहुमंजिला इमारतें बन गयी है। सबसे ज्यादा निर्माण स्टेशन रोड, बाटा चौक, शंकर चौक, आदर्श नगर और रेडक्रास रोड इलाके में हो रहा है। लेकिन इस तेज रफ्तार निर्माण की नींव बेहद कमजोर है। कागज पर नियम है, जमीन पर उल्लंघन। नगर निगम से नक्शा पास कराने की औपचारिकता तो पूरी की जा रही है, लेकिन उसके बाद क्या बन रहा है, इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जन शिकायतों के निपटारे व विकास योजनाओं की गति में लाएं तेजी नगर निगम के अपने आंकड़े ही इस लापरवाही की पोल खोल रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2021-22 से लेकर 2025-26 तक भवन निर्माण के ...