मधुबनी, सितम्बर 21 -- Madhubani News: बाबूबरही। सब रजिस्ट्रार कार्यालय में लागू पेपरलेस व्यवस्था आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। ओटीपी आधारित प्रक्रिया और ऑनलाइन से जुड़े तमाम औपचारिकताओं को लेकर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले कई लोग असमंजस में हैं। जटिल प्रक्रिया के कारण दस्तावेज तैयार कराने और निबंधन कार्य में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां कार्यालय परिसर में लोगों की भीड़ रहती थी, वहीं अब अपेक्षाकृत सन्नाटा नजर आ रहा है। आमजनों ने प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...