Madhubani News: निगम क्षेत्र में पानी की समस्या होगी दूर, लगेंगे नए सबमर्सिबल
मधुबनी, अक्टूबर 29 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। मधुबनी नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मेयर अरुण राय की अध्यक्षता में नगर निगम सभागार में हुई। बैठक में शहर के विकास से जुड़े 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। बैठक में पानी, सफाई, सड़क मरम्मत और त्योहारी व्यवस्था को लेकर निर्णय लिए गए हैं। बैठक में नगर आयुक्त सहित स्थायी समिति के सदस्य मौजूद रहे। मेयर अरुण राय ने कहा कि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं देना निगम की पहली प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सभी प्रस्ताव लाए गए हैं। बैठक का सबसे अहम एजेंडा पेयजल और सफाई व्यवस्था रहा। निर्णय लिया गया कि शहर के विभिन्न वार्डों में जहां पेयजल की समस्या है, वहां नए सबमर्सिबल लगाए जाएंगे। साथ ही पुराने खराब पड़े चापाकल और मोटरों की मर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.