Madhubani News: नाले ऊंचे और सड़कें नीची, जलभराव से परेशानी
मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: मधुबनी। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्णब के कारण जिले में पिछले तीन दिनों लगातार बारिश हो रही है। इससे शहर में जल निकासी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कहीं नाला निर्माण कार्य अधूरा होने तो कहीं सड़क से ऊंचा नाला बनाए जाने के कारण जल निकासी बाधित हो रही है।
जल निकासी समस्या शहर के स्टेडियम रोड सहित कई जगहों पर तो नाला और सड़क का फर्क ही मिट गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में नाले का गंदा पानी सड़कों पर फैलने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। महादेव मठ, गंगासागर, बरामसिया, सप्ता, बेलबाग और स्टेडियम रोड के मोहल्लों में स्थिति नारकीय बनी हुई है। कई घरों में नाले का पानी घुस गया है, जिससे लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। गंदे पानी से दुर्गंध और मच्छरों का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.