मधुबनी, जुलाई 24 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर बाजार स्थित एक निजी महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को नारी एकता जीविका का पांचवां वार्षिक आमसभा आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड परियोजना प्रबंधक आविशी ऐश्वर्या, जिला कार्यालय से आये ट्रेनिंग ऑफिसर संजीव कुमार सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नारी एकता जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, मधेपुर की पांचवी आमसभा में वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। आमसभा के दौरान बीते वित्तीय वर्ष की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं वित्तीय प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना, महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार, वित्तीय समावेशन तथा सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ...