मधुबनी, अगस्त 26 -- Madhubani News: हरलाखी। 15 जुलाई से अपहृत नाबालिग लड़की मामले में हरलाखी थाने की पुलिस ने अपहृता को बरामद कर अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान सीतामढ़ी जिला के धरहरवा थाना अंतर्गत परिहार गांव निवासी सुरेंद्र कुमार साह के रूप में हुई है। आरोपित गत माह नाबालिग के गांव में झूला लगाने आया था। इसी दौरान 14 वर्षीय नाबालिग को लेकर भाग गया। इस संबंध में अपहृता की मां ने थाने में आरोपित सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहृता को जयनगर रेलवे स्टेशन से बरामद कर अपहर्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने कहा अपहर्ता को न्यायिक हिरासत में भेज कर अपहृता के 164 का बयान और मेडिकल जांच कराने की प्रकिया चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...