Madhubani News: नहर में डूबने से छात्र की मौत
मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: झंझारपुर। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के निर्भापुर गांव में सोमवार को नहर में डूबने से बीकॉम के एक छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक निर्भापुर निवासी ललन ठाकुर के 19 वर्षीय पुत्र सच्चिदानंद ठाकुर है। वह बीकॉम का छात्र था। ग्रामीणों के अनुसार, सच्चिदानंद सोमवार को अपने दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
घटना की सूचनाएं युवक के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे नहर से बाहर निकाला और गंभीर हालत में इलाज के लिए मधुबनी ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.