Madhubani News: नशे में मां-बाप को पीटने वाला हिरासत में
मधुबनी, अक्टूबर 23 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर के भौआड़ा मोहल्ला में शुक्रवार को नशे की हालत में माता-पिता को मारपीट करने वाला युवक पकड़ा गया। डायल 112 पुलिस के अफसर ने पिता की शिकायत पर उसे हिरासत में लेकर नगर थाना लाया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मो. छोटू को भौआड़ा मोहल्ला से लाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पिता का आरोप है कि नशेड़ियों से उसका सांठगांठ है। नशे की हालत में घर के लोगों के साथ मारपीट करता है। देर शाम तक उससे पूछताछ चल रही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.