मधुबनी, सितम्बर 4 -- Madhubani News: बाबूबरही। कमला बलान पूर्वी बांध सह सड़क के पिरही ढलान मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कॉर्पियो नशे के धंधे से जुड़े लोगों की बताई जा रही। मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग शराब और ब्राउन शुगर के धंधे से जुड़े है। सभी आरोपी लदनियां थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को दबोच लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...