Madhubani News: नवानी लवकी पोखर में मिला चाउमीन विक्रेता का शव, परिजनों में मचा कोहराम
मधुबनी, अगस्त 2 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर प्रखंड के नवानी गांव में रविवार की सुबह उस समय सन्नाटा पसर गया, जब लवकी पोखर से 45 वर्षीय चाउमीन विक्रेता शिबू चौपाल का शव बरामद हुआ। मृतक नवानी वार्ड संख्या 3 निवासी स्व़ रवि चौपाल के पुत्र थे। वे शनिवार की शाम से ही घर से लापता थे। रविवार की सुबह कामेश्वरनाथ शिव मंदिर के सामने स्थित पोखर में शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई और शव को पोखर से निकाला गया। परिजनों का कहना है कि वे लोग रात भर उसे जहां तहां खोजते रहे। लेकिन कोई अता पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलते ही अररिया संग्राम थानाध्यक्ष अर्पण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष अर्पण कुमार ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.