Madhubani News: नवटोल के तीन हजार लोगों की लाइफ लाइन पर लटकी तलवार, ग्रामीणों का प्रदर्शन
मधुबनी, जुलाई 26 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज संवाददाता। रेलवे प्रशासन की अदूरदर्शिता और हठधर्मिता के कारण झंझारपुर नगर परिषद के वार्ड 22 एवं नवटोल गांव की लगभग तीन हजार आबादी के सामने आवाजाही का गंभीर संकट पैदा हो गया है। शेड निर्माण के नाम पर रेलवे द्वारा वर्षों पुराने मुख्य मार्ग को कंक्रीट की दीवार खड़ी कर बंद करने की कोशिश की जा रही है। रेलवे के इस रवैये के खिलाफ रविवार को स्थानीय ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन किया, जिसके बाद प्रशासन को फिलहाल निर्माण कार्य रोकना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ बल के साथ पहुंचे अधिकारियों को भारी जनआक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि यह सड़क नवटोल और आसपास के इलाके के लिए 'लाइफ लाइन' है। यह रास्ता ग्रामीण कार्य विभाग का है, जिस पर दो सरकारी और दो निजी स्कूल स्थित हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.