मधुबनी, अगस्त 10 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। सड़क हादसे में नवटोली गांव के एक ही मोहल्ले के तीन महिलाओं की कुचल कर हु़ई मौत से पूरे गांव में सन्नाटा छायी है। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार की देर संध्या सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार के दूसरे दिन भी गांव के दर्जनों घरों का चूल्हा नहीं जला। परिजनों का रूक-रूक कर किये जा रहे चित्कार से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छायी है। परिजनों को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे लोग इस कारूणिक दृश्य को देख स्वयं को आंसू बहाने से नहीं रोक पा रहे हैं। मृतिका किरण देवी एवं रीता देवी के छोटे-छोटे बच्चे बदहवास आने वालों की ओर टकटकी लगाये मानो अपनी मां के आने की इंतजार में बैठा हो। इधर मृतिका किरण देवी के पति राजू कुमार महतो ने इस संबन्ध में एफआईआर दर्ज कराते हुए बीआर07बीपी 2510 स्कॉर्पियो पर कुचल कर...