Madhubani News: नल से पानी लेने पर महिला से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
मधुबनी, नवम्बर 2 -- Madhubani News: पंडौल। सकरी थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में नल से पानी लेने को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट की गई। पीड़िता बुच्ची देवी ने सोमवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि सुबह अपने आंगन में लगे नल से पानी लेने गई थीं। इसी दौरान इंद्रा देवी और सुधीर देवी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोपियों का कहना था कि नल उनकी जमीन में है, इसलिए उससे पानी नहीं लेने देंगे। विरोध करने पर उनके पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में महिला जख्मी हो गई। उपचार कराने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.