मधुबनी, अगस्त 11 -- Madhubani News: अंधराठाढ़ी। अंधराठाढ़ी प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में मंगलवार को पंचायत सचिव, अकाउंटेंट एवं कनीय अभियंताओं के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश रौशन ने की। बैठक में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर मनरेगा, नल-जल योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करें तथा प्रत्येक सप्ताह निरीक्षण से संबंधित रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में उपलब्ध कराएं। बीडीओ राकेश रौशन ने कहा कि पंचायतों में लगाए गए सोलर स्ट्रीट लाइटों की नियमित जांच की जाएगी। जो सोलर स्ट्रीट लाइट खराब पाए जाएंगे, उनकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित कंपनी ...