Madhubani News: नलकूपों के संचालन समिति के अध्यक्ष होंगे वार्ड सदस्य
मधुबनी, सितम्बर 4 -- Madhubani News: रहिका,निज संवाददाता। लघु जल संसाधन विभाग ने जिले में सभी प्रखंडों में 268 राजकीय नलकूपों के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। लघु सिंचाई के कार्यपालक अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी कार्यान्वयन अनुदेश के अनुसार अब राजकीय नलकूपों की मरम्मती, संचालन एवं रख-रखाव का कार्य फिर से विभाग द्वारा किया जाएगा। इससे पहले विभागीय सभी राजकीय नलकूपों को पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायतों को सौंपने का निर्णय लिया गया था। सम्यक समीक्षा के बाद अब राज्य सरकार द्वारा जारी पत्र के आलोक में पूर्व की भांति विभाग द्वारा ही कार्य किए जाने का निर्णय लिया गया है। जिले में भी इस आदेश का पालन होगा। लघु सिंचाई के अनुमंडल पदाधिकारी दीपशिखा सिन्हा ने बताया कि राजकीय नलकूपों के जीर्णोद्धार के बाद उसके स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.