Madhubani News: नमी बनी आफत, रबी की बुआई लेट ,किसानों की बढ़ी परेशानी
मधुबनी, नवम्बर 26 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। लेट तक बारिश होने से जिले के खेतों में नमी अब भी बरकरार है। जिसका सीधा असर रबी फसलों की बुआई पर पड़ रहा है। गेहूं, सरसों, मसूर और चना की बुआई का समय निकलता जा रहा है, लेकिन कई खेतों में अभी भी ट्रैक्टर नहीं चल पा रहा है। खेत में पैर रखने पर मिट्टी पैर में चिपक रही है। किसान खेत सूखने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सुबह के कोहरे और बादल के कारण खेत सूख नहीं रहे हैं। इस बार अक्टूबर के अंत तक बारिश होती रही। अर्नव व अकवान तूफान के असर से बूंदाबांदी और बादल छाए रहे। इससे धान की कटनी में भी देरी हुई। धान की कटनी लेट होने से खेत खाली होने में भी समय लगा। अब जब खेत खाली हुए तो उनमें नमी इतनी है कि जुताई नहीं हो पा रही है। कृषि विभाग के अनुसार, गेहूं की बुआई का उपयुक्त समय 15 नवंबर से 30 नवं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.