मधुबनी, सितम्बर 16 -- Madhubani News: बाबूबरही। बाबूबरही को नगर पंचायत का दर्जा देने के प्रस्ताव को मधुबनी जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में शामिल किए जाने पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने प्रखंड व जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कुमार कौशल किशोर ने कहा कि बाबूबरही को नगर पंचायत बनाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही थी। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर 2025 को प्रधान सचिव, बिहार सरकार को पत्र भेजकर बाबूबरही को नगर पंचायत का दर्जा देने की मांग की गई थी। पत्र में बाबूबरही बाजार सहित आसपास के राजस्व गांवों की आबादी और क्षेत्र के तेजी से हो रहे शहरी विकास का उल्लेख किया गया था। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत को नगर परिषद बनाने का रास्ता साफ उन्होंने कहा कि अब 14 सितंबर की बैठक में बाबूबरही नगर पंचायत गठन का प्रस्त...