Madhubani News: नदी में डूबे बच्चे का शव मिला
मधुबनी, अगस्त 13 -- Madhubani News: बिस्फी। सिंगिया स्थित धौंस नदी में डूबे आठ वर्ष के बालक चाहत कुमार का शव गुरूवार को पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों की संख्या में लोग नदी के किनारे पहुंच गये। सादुल्लहपुर निवासी विनोद दास के पुत्र चाहत कुमार नहाने के दौरान पानी में डूब गया था। वह अपने बड़े भाई के साथ स्नान करने गया था। इसी दौरान पांव फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। गोताखोरों ने बुधवार से ही शव को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: दोस्तों संग पोखर में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत मासूम चाहत की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.