Madhubani News: नगर निगम क्षेत्र के 32 सरकारी तालाबों से हटेगा अतिक्रमण
मधुबनी, जुलाई 5 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के सरकारी तालाबों को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर कार्रवाई शुरू हुई है। रहिका अंचल कार्यालय ने नगर क्षेत्र में चिह्नित 32 सरकारी तालाबों का सीमांकन कराने की प्रक्रिया शुरू करते हुए अंचल अमीन और संबंधित राजस्व कर्मचारियों को स्थल निरीक्षण कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट होने पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने हाल ही में रहिका अंचल अधिकारी को पत्र भेजकर नगर निगम क्षेत्र के सरकारी तालाबों की भूमि का सीमांकन कराने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जहां भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा मिलेगा, वहां संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.