मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर में नगर निगम की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आया है। निगम के वार्ड 24 के मोमिन टोला में वार्ड की जानकारी देने वाली संकेतक बोर्ड को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। नगर निगम द्वारा लगाए गए बोर्ड को तोड़कर निकट रखे कचरा पेटी में डाल दिया है। नगर आयुक्त उमेश कुमार भारती ने कहा है कि अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में नगर निगम की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे कार्यों से निगम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। निगम की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है। ऐसे लोगों को सीसीटीवी कैमरा फुटेज केआधार पर चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी नगर परिषद क्षेत्र में लगे फ्रेम से गायब है नामकरण बोर्ड

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...