Madhubani News: नकली वस्तुओं की बिक्री से ठगे जा रहे उपभोक्ता
मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: बाबूबरही। प्रखंड मुख्यालय समेत भूपट्टी, भटचौरा, बरैल, बड़हाड़ा, मिश्रौलिया, रामपुर, पिरही, छौरही समेत अन्य बाजारों और हाटों में नकली और मिलावटी वस्तुओं की बिक्री से उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का दावा है कि दुकानों पर नामी कंपनियों के नाम से मिलते-जुलते पैकेट में नकली सामान धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। सुनील सिंह, मो. अफरोज, विनय झा, कुंदन आदि उपभोक्ताओं की माने तो हाट बाजार में क्रीम, पाउडर, साबुन, हेयर ऑयल, मसाला पैकेट, बिस्कुट समेत रोजमर्रा की कई वस्तुओं के नकली उत्पाद उपलब्ध हैं। देखने में पैकेट और ब्रांड असली जैसा होने के कारण ग्राहक आसानी से इसकी पहचान नहीं कर पाते। कई बार उपभोक्ता असली सामान की कीमत चुकाने के बावजूद घटिया या नकली उत्पाद लेकर घर लौटते हैं। वहीं स्थानीय लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.