Madhubani News: नकद लेकर भागा आरोपी नेपाल पुलिस के हवाले
मधुबनी, अगस्त 31 -- Madhubani News: मधवापुर। साहरघाट के एक किराना दुकान से नकद लेकर भाग रहे आरोपी को नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी ने अपना नाम मो. मोतीबुल बताया। वह अपने को नेपाल के धनुषा जिला क्षेत्र का रहने वाला बताया है। दरअसल उसने तीन दिन पहले 29 अगस्त को साहरघाट की एक किराना दुकान के कैशबॉक्स से नकद लेकर भागा था। भागने के दौरान स्थानीय लोगों ने उसकी धुनाई की। फिर, उसे साहरघाट पुलिस के हवाले कर दिया था। साहरघाट थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि संबंधित दुकानदार द्वारा लिखित शिकायत नहीं करने की वजह से, आरोपी को मधवापुर एसएसबी के माध्यम से नेपाल पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले की इंट्री थाने की स्टेशन डायरी में करने की जानकारी थानाध्यक्ष ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.