मधुबनी, अक्टूबर 22 -- मधुबनी में नवमी पर हनुमान मंदिर में विशेष अनुष्ठान Madhubani News: मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। नवमीं को हवन के साथ हनुमान मंदिर में विशेष अनुष्ठान किया गया। नवरात्र में मंगलवार को नौवी तिथि पड़ने के कारण दिनभर लोगों ने पूजा पाठ किया। हनुमान चालिसा का पाठ किया गया। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के साथ हनुमान जी की पूजा करना विशेष रूप से फलदायी और महत्वपूर्ण माना जाता है। जिला के सिद्ध मंदिरों और पूजा पंडालों के साथ साथ हनुमान मंदिरों में भी नवमी के दिन भक्तों की संख्या विशेष देखी गई। स्टेशन चौक स्थित हनुमान प्रेम मंदिर के पुजारी पंडित पंकज झा शास्त्री ने बताया कि नवरात्र शक्ति (मां दुर्गा) की साधना का पर्व है, और हनुमान जी स्वयं शक्ति, बल और साहस के प्रतीक (रुद्र अवतार) हैं। नवरात्र में मां दुर्गा के साथ हनुमान जी की पूजा कर...