Madhubani News: धोखाधड़ी कर दूसरे की जमीन का नंबर रजिस्ट्री में चढ़ा दिया
मधुबनी, अक्टूबर 11 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के तिसियाही गांव में जमीन रजिस्ट्री में छल प्रपंच कर दूसरे के जमीन का नम्बर चढ़ा देने एवं अधिक जमीन लिखा लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में राम सुंदरी देवी ने गांव के ही गीता देवी, रहेंदर कामत, राम सोगारथ कामत, रमेश कामत एवं विनोद कामत पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।एफआईआर में लिखा है कि उनके और गीता देवी के बीच घरारी के सात धूर जमीन का जरसीमन तय कर अदलेन-बदलेन रजिस्ट्री कराना तय हुआ था। 13 अक्टूबर 2017 को बेनीपट्टी निबंधन कार्यालय में दो दस्तावेज से निबंधन कराया गया। गीता देवी एवं अन्य आरोपियों ने षडयंत्र कर उनसे सात धूर की जगह दस धूर जमीन लिखवा लिया। वहीं उन्हें जो सात धूर जमीन लिखा उसमें किसी दूसरे के जमीन का नम्बर डाल दिया। वे इस बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.