Madhubani News: धरावती हाई स्कूल लखनौर में जिम्मेदार मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित
मधुबनी, अगस्त 13 -- Madhubani News: लखनौर। धरावती प्लस टू हाई स्कूल लखनौर में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में गुरुवार को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शिक्षक अजय कुमार, जितेंद्र प्रसाद, भरत भूषण कुमार, नीलम कुमारी, सोनी कुमारी, अनिल कुमार यादव एवं राहुल की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान की पूरी प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की अहम भूमिका होती है। विद्यालय परिसर में पिंक बूथ का मॉडल तैयार कर निर्वाचन प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- स्कूलों में चुनावी साक्षरता का पाठ, विद्यार्थियों को मतदान के मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.