Madhubani News: दो लोगों को मारपीट कर किया जख्मी, रेफर
मधुबनी, सितम्बर 21 -- Madhubani News: लखनौर। लखनौर थाना के बोदराही गांव में तमुरिया बोदराही सड़क पर सुलिस गेट के निकट कुछ बदमाशों ने मो अजहर कादरी उर्फ अजहरुला कादरी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित तमुरिया से अपने घर बोदराही गांव जा रहे थे। सुलिस गेट के पास पहुंचते ही घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उन्हें घेर कर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आक्रोशित हो कर सभी बदमाश खुखरी, बेल्ट आदि से मारपीट कर मो अजहर कादरी को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर बधार में घास गढ़ रही उनकी भाभी मुन्नी खातुन जब उन्हें बचाने पहुंची तो लोगों ने उसे भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बेमिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.