Madhubani News: दो बाइक की टक्कर में दो घायल, एक रेफर
मधुबनी, जुलाई 22 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि।बेनीपट्टी-रहिका मुख्य पथ के कौशल्या पेट्रोल पंप सरिसव के निकट दो बाइक की टक्कर में दोनो बाइक सवार घायल हो गया। घायलोंे की पहचान शिवहर जिला के विशनपुर गांव के सूरज कुमार एवं बेनीपट्टी थाना के पाली गांव के मुकेश राम के रूप में हुई है। दोनो घायलों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां से मुकेश राम को सदर रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सूरज कुमार अपनी बहन को मधुबनी छोड़कर घर वापस लौट रहा था। उसके पीछे मुकेश राम अपनी बाइक से आ रहा था। इसी बीच सामने से आ रही एक तेज रफ्तार में बाइक सवार मुकेश राम की बाइक में ठोकर मार दी जो आगे चल रहे सूरज की बाइक से जा टकराई। दोनों ही सड़क पर गिरकर घायल हो गया जाबकि ठोकर मारने वाला बाइक लेकर फरार होने में कामयाब रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.