Madhubani News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग जख्मी, एक रेफर
मधुबनी, जुलाई 27 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के चंद्रहिया पुलिया के पास सोमवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में उसपर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान भेजा थाने के करहारा गांव निवासी 30 वर्षीय सरोज कुमार महतो, मधेपुर थाने के सरौनी पुनर्वास गांव निवासी 27 वर्षीय मो रहीश तथा उनका 4 वर्षीय पुत्र मो सरफराज के रूप में हुई है। तीनों जख्मियों को मधेपुर अस्पताल के एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए मधेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया।
घायलों का इलाज जहां ड्यूटी पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर के रंजन ने गंभीर रूप से जख्मी सरोज कुमार महतो का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, भेजा थाना क्षेत्र के करहारा गांव निवासी सरोज कुमार महतो मधेपुर आ रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.