मधुबनी, अगस्त 14 -- Madhubani News: लौकही। नरहिया थाना पुलिस ने गुरूवार की रात्रि को भपटियाही के निकट दो पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छजना गांव के अजय कुमार साह 22 वर्ष के रुप में हुई है। नरहिया थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि भपटियाही लक्ष्मी हार्डवेयर दुकान के निकट एक संदिग्ध हथियार के साथ घूम रहा है। सअनि राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ निकले। जब वे लोग भपटियाही पहुंचे तो देखा कि संदिग्ध पुलिस की गाड़ी को देख ही भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से दो पिस्तौल तथा जेब से पांच कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध घोघरडीहा थाना...