Madhubani News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार जख्मी
मधुबनी, अक्टूबर 26 -- Madhubani News: बाबूबरही। बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग जख्मी हो गए। पहली घटना खड़खबन्नी मिलन चौक के निकट हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में बेला निवासी दीपक कुमार और भूपट्टी निवासी सोनू कुमार जख्मी हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, दूसरी घटना बड़हारा अस्पताल के निकट हुई, जहां बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया। दोनों हादसों के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों की भीड़ जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.