मधुबनी, जुलाई 27 -- Madhubani News: लौकही, निज संवाददाता। नरहिया थाना पुलिस ने रविवार की रात्रि को अपराध की योजना बना रहे बदमाश को पकड़ लिया। धराये की पहचान फुलपरास थाना के धौसहीं गांव के पंकज कुमार यादव के रुप में की गई है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक खाली खोखा को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। यह जानकारी थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने दी।

गुप्त सूचना का सत्यापन उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नरहिया से हनुमानगर जाने वाली पुरानी सड़क के किनारे सड़क निर्माण के समय बनाये कमरे में तीन बदमाश सूखा नशा कर रहा है। वे लोग अपराध की योजना भी बना रहा है। इसी सूचना के सत्यापन पर पुलिस की गश्ती गाड़ी जब वहां पहुंची तो तीनों भागने लगा।

गिरफ्तार बदमाश और फरार अपराधी आशंका होने पर पुलिस के जवानों ने उसका पीछा किया। जिसमें दो भागने में सफल रहा और एक...