मधुबनी, अक्टूबर 7 -- Madhubani News: मधुबनी। मां दुर्गा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ने वाला है, लेकिन शहर की बदहाल सड़कें श्रद्धालुओं की राह में बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हैं। कोतवाली चौक, प्रसिद्ध भौआड़ा पुरानी दुर्गास्थान, काली मंदिर, आदर्श नगर, सप्तेश्वरी स्थान सप्ता, गिलेशन मंडी, जितवारपुर, धनुषी, रामपट्टी लाल चौक और पिलखवार समेत कई पूजा स्थलों पर दुर्गा पूजा की तैयारी जोर पकड़ चुकी है। पूजा पंडालों में सजावट शुरू है, बाजारों में चहल-पहल बढ़ रही है और श्रद्धालुओं में उत्साह है। दूसरी ओर इन प्रमुख पूजा स्थलों तक पहुंचने वाले कई रास्ते जर्जर हैं। कहीं सड़क पर गड्ढे हैं तो कहीं निर्माण सामग्री बिखरी है। कई जगह नाले और जलनिकासी की समस्या भी बनी हुई है। बारिश होने पर इन रास्तों की स्थिति और खराब होने की आशंका है। भीड़ बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग भी लोगो...