Madhubani News: दूसरे दिन भी नहीं जले चूल्हे, मातम में डूबा बेला बक्साही गांव
मधुबनी, अक्टूबर 25 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। महेशवाड़ा पंचायत के बेला बक्साही गांव में शनिवार को कमला नदी में हुए हादसे के बाद दूसरे दिन रविवार को भी मातम पसरा रहा। दो दो मौत की घटना से गांव के कई घरों में चूल्हे नहीं जले। हादसे में श्रीलाल यादव की 11 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी और हुकुमदेव यादव की 35 वर्षीय पत्नी ललिता देवी की मौत हो गई। वहीं स्व. जयलाल यादव की 22 वर्षीय पुत्री संगीता जख्मी हो गई। शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई इस घटना ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। छोटी उम्र की ज्योति की मौत से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं ललिता की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.