Madhubani News: दुर्घटना में अज्ञात की मौत शव की पहचान नहीं
मधुबनी, जुलाई 31 -- Madhubani News: फुलपरास। थाना क्षेत्र के खोपा चौक स्थित एचपी पेट्रोल पंप के समीप हुई सड़क दुर्घटना में अज्ञात व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार गश्ती के दौरान पुलिस को 26 जुलाई की रात 12:05 बजे सूचना मिली कि खोपा चौक के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर झंझारपुर की ओर फरार हो गया। दुर्घटना में व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची तो एनएच पर शव पड़ा मिला। मृतक के सिर और बायीं आंख पर गंभीर चोट के निशान थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत होता था और कई दिनों से क्षेत्र में इधर-उधर घू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.