Madhubani News: दुर्गा मंदिर के चढ़ावे के विवाद में रची गई हत्या की साजिश नाकाम
मधुबनी, जुलाई 17 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। रुद्रपुर थाना पुलिस की तत्परता से हत्या की एक बड़ी साजिश समय रहते विफल हो गई। गश्ती पुलिस ने जलसैन गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। एक युवक धीरज पाठक उर्फ नटवर को देसी कट्टा और दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। उसका दूसरा साथी गंगई कामत अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि रुद्रपुर गांव निवासी सौरव शांडिल्य नाम के एक व्यक्ति की हत्या की साजिश दुर्गा मंदिर के चढ़ावे और दान की राशि को लेकर चल रहे विवाद के कारण रची गई थी। मामले में हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में मंदिर समिति के अध्यक्ष रमण झा को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: हत्या के प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.